24 News Update उदयपुर। चिराग कॉम्पलेक्स, पानेरियों की मादड़ी स्थित श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम पाटोत्सव, ध्वजादण्ड एवं कलश स्थापना का तीन दिवसीय धार्मिक समारोह 14 से 16 फरवरी 2026 तक विधिवत वैदिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर संरक्षक देवकिशन मेनारिया ने बताया कि समारोह के प्रथम दिवस प्रातः 8ः30 बजे कलश एवं भव्य शोभायात्रा श्री वानरेश्वर हनुमान मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में शिव परिवार, कलश एवं ध्वजादण्ड का विधि-विधान से पूजन सम्पन्न कराया गया।द्वितीय दिवस प्रातः 7ः30 बजे से रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इसके उपरांत दोपहर 12ः15 बजे अभिजित मुहूर्त में वैदिक विधि-विधान अनुसार कलश एवं ध्वजादण्ड की स्थापना की गई। इस अवसर पर 21 यजमान जोड़ों द्वारा हवन किया गया तथा पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।समारोह के मुख्य अतिथि महंत चन्द्रदीप सिंह चौहान, कल्याणेश्वर धाम, डूंगरपुर के गादीपति रहे। मुख्य यजमान श्री रमेशराज सुवालका परिवार द्वारा कलश स्थापना की गई, जबकि पीयूष जोशी परिवार ने ध्वजादण्ड की स्थापना करवाई। रूद्राभिषेक अभिषेक सुवालका द्वारा सम्पन्न कराया गया। तृतीय दिवस महाप्रसादी का आयोजन श्री कल्याणेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि समस्त वैदिक अनुष्ठान आचार्य श्री अरविन्द जी भट्ट के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा सम्पन्न कराए गए। समारोह को सफल बनाने में सेवा समिति के गुमान सिंह मीणा, किशनलाल मेनारिया, पूर्णाशंकर मेनारिया, मुकेश मेनारिया, नरेश सनाढ्य, दीपक सुवालका, रूपलाल सालवी, नन्दलाल मेनारिया, आर. पी. शर्मा सहित समस्त स्थानीय श्रद्धालुओं का सक्रिय सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिला स्वयं सहायता समूहों की बदली तकदीर, आर्थिक रुप से मजबूत हुए, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया जवाब पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प*