Advertisements
24 News Update उदयपुर। जिला कलक्टर नमित मेहता और एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने गुरूवार देर शाम सिविल डिफेन्स कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने सिविल डिफेन्स के अधिकारियों से आपात स्थितियों में आमजन को रेस्क्यू करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों का सघन निरीक्षण करते हुए उनके उपयोग की तकनीक पर भी चर्चा की।

