24 News Update उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में 23 अक्टूबर को हुए भयानक हादसे के बाद हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव की घटना में शामिल 29 आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में BAP पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रामहरी मीणा और राजकुमार भी शामिल हैं।डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि बरवाड़ा-कुंभलगढ़ हाईवे पर हादसे के बाद मृतक का शव उठाने के लिए परिजन तैयार थे, लेकिन BAP के कुछ नेताओं ने उन्हें रोका और कहा कि “हम 1 करोड़ रुपए मुआवजा दिलाएंगे।” जब पुलिस ने समझाइश दी, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें थानाधिकारी, एएसआई समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हुए।घटना के समय हाईवे लगभग 6 घंटे जाम रहा। पुलिस ने आंसू गैस और हवाई फायर का इस्तेमाल कर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। मौके से 50 वाहन जब्त किए गए थे।डीएसपी राठौड़ ने बताया कि टीडी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। अब तक लगभग 50 नामजद आरोपियों की पहचान की गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, पुलिस पर हमला, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम और मृत शरीर का ससम्मान अधिनियम जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की शौर्या जैन भारतीय कैमल राइडिंग टीम की कोच बनकर पहुंची बहरीन बोहरा गणेशजी को साहित्य भेंट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गृह संपर्क अभियान का किया शुभारंभ