24 News update उदयपुर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए सड़क पर टेबल-कुर्सी लगाकर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की। सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर लगाए गए टेबल-कुर्सियों सहित अन्य सामान को निगम की टीम ने जब्त कर लिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुलाब बाग स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने “साईं बाबा पराठा सेंटर” और “पंडित परांठा सेंटर” द्वारा आमने-सामने लंबे समय से ठेला व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। इन व्यवसायियों ने सड़क पर चार-चार टेबल लगाकर उनके चारों ओर कुर्सियां रख दी थीं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था। इसके अलावा छाया के लिए प्लास्टिक का शामियाना लगाकर भी पूरे स्थान को घेर लिया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही थी।आयुक्त खन्ना ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से कई बार शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर निगम की ओर से संबंधित व्यवसायियों को कई बार चेतावनी दी गई कि वे सड़क पर टेबल-कुर्सियां लगाकर अतिक्रमण न करें, लेकिन चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्देशों की अनदेखी की जाती रही।इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों की पालना में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सड़क पर लगाए गए सभी टेबल-कुर्सियों के साथ प्लास्टिक के टेंट सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। साथ ही वहां व्यवसाय करने वाले सभी ठेला संचालकों को एक पंक्ति में व्यवस्थित कर सड़क पर यातायात को सुचारु किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गलती से दूसरे युवक को भेजा बाइक का ई-चालान, विभाग ने बाद में सुधारी गलती झाड़ोल पुलिस की कार्रवाई: देशी टोपीदार बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार