24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भूज्याखेड़ी संस्था प्रधान निर्भयराम धाकड़ के निवेदन पर कि हमारे विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सियों की आवश्यकता है तो सेवाभावी संस्था तेजस्वनी क्लब की संस्थापिका वर्षा कृपलानी के नेतृत्व मे 60 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल में स्टेशनरी और जर्सियां संस्था अध्यक्षा शालिनी गोयल द्वारा उपलब्ध करवाए गए। सर्वप्रथम मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित किया गया संस्था सदस्यों द्वारा तत्पश्चात जर्सियां स्टेशनरी ओर चॉकलेट्स वितरित किए गए। बच्चिया जर्सियां को पाकर वे बहुत प्रसन्न हो गई बच्चियों ने बताया हमारे पास ठंड में गर्म कपड़े न होने पर कभी स्कूल आते कभी नहीं आ पाते अब जर्सियां मिलने से रोज स्कूल आयेंगे । तब सचिव तृप्ति कुमावत ने एक प्रेरणा दायक कहानी सुनाई कि सदैव हमे परोपकार की भावना रखनी चाहिए तो ईश्वर भी उसकी परोपकारी भावना से प्रसन्न होते। इस अवसर पर सेवाभावी समाजसेवी महेश गोयल, अध्यक्षा शालिनी गोयल ने कहा कि बच्चियों की अन्य किसी सामग्री इत्यादि की आवश्यकता होने पर हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे। सचिव तृप्ति कुमावत कोषाध्यक्ष दीपिका शारदा, कविता केवलानी ,पारुल शारदा, विजयलक्ष्मी पटवारी,कुसुम धानी,अनीता सुल्तानिया,इत्यादि सदस्य उपस्थित रही । संस्था प्रधान निर्भयराम धाकड़ ने क्लब को और समाजसेवी महेश गोयल परिवार का आभार और धन्यवाद दिया स्कूल स्टाफ किरण शर्मा,राजेंद्र सिंह चौहान,राकेश कुमार जोशी,सतीश मूलचंदानी उपस्थित रहे।
क्लब द्वारा स्कूली बच्चों को जर्सियां वितरित की गई

Advertisements
