24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)/ श्रमण संस्कृति के अमर देवता वीर प्रभु महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई।महोत्सव समिति के संयोजक सुरेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म कल्याणक प्रसंग पर आदिनाथ जैन मंदिर से यात्रा आरम्भ होकर होलीथड़ा, वर्धमान चौक, राजेन्द्र चौक, सदर बाजार, मोती बाजार, शास्त्री गली, रामद्वारा, चितोड़ी गेट, कैंची चौराहा, चंदन चौक, परशुराम सर्कल, शेखावत सर्कल, एल आई सी ऑफिस होते हुवे श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गया जहाँ पर साध्वी रमणिक कुंवर जी मसा के प्रवचन पश्चात प्रभु महावीर स्वामी की लाभार्थी जारोली परिवार द्वारा आरती उतारी गई।शोभायात्रा में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, कमलेश ढेलावत, वीरेश चपलोत, अभय बोड़ाना, शेरसिंह पारख, ज्ञानचंद ढेलावत, डॉ जे एम जैन, अनिल मारु, चल समारोह के संयोजक अंकित विरानी,संतोष जैन, आनन्द सालेचा, मनीष बाबेल, पारस बोहरा, अशोक जैन, बाबूलाल सिंघवी, कमल डागा, अर्पित सिंघवी, रवि मोदी, वीरेंद्र मारु, सुरेश बोड़ाना, कपिल चौधरी, हस्तीमल सेठिया, बसंतीलाल सिंघवी सहित समाज जन शामिल थे।पुरुष वर्ग श्वेत परिधान धारण कर चल रहे थे वहीं महिलाओ में लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी।मार्ग में जगह जगह प्रभु महावीर स्वामी के रथ की पूजा अर्चना कर उन्हें अक्षत से वधाया गया।पीछे शाही बग्गी में महोत्सव के लाभार्थी सुशीला देवी, मनीष जारोली परिवार सभी से जय जिनेन्द्र कर अभिवादन कर रहे थे।कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद्र कृपलानी, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, गब्बर सिंह अहीर, जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, छोटीसादड़ी के पूर्व उप प्रधान विक्रम आंजना, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता शारदा,सुभाष शारदा, प्रहलाद राय सोनी, पुरुषोत्तम लाल झंवर, पूर्व पार्षद मनोज पारख, रविप्रकाश सोनी, रोमी पोरवाल, मनोहरसिंह आंजना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेएसजी मेन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 66 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान कनेरा घाटा कि टाॅपर माया धाकड, भविष्य में एग्रीकल्चर साइंसिटिक बनना चाहती