24 News Update उदयपुर। उदयपुर में गौसेवा को लेकर एक अनूठी पहल की शुरुआत होने जा रही है। गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट द्वारा महावीर जन्मोत्सव वर्ष 2026 के तहत 108 गौशालाओं में 50,000 से अधिक गौमाता के लिए “छप्पन भोग” कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। अभियान का शुभारंभ 7 अप्रैल को महाकालेश्वर मंदिर गौशाला से किया जाएगा, जहां पहले चरण का आयोजन भव्य रूप से होगा।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि यह अपने आप में पहली पहल है, जब इतने बड़े स्तर पर गौमाता के लिए छप्पन भोग अर्पित करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। वहीं कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गौसेवा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अभियान का जिम्मा डॉ. जिनेंद्र शास्त्री को दिया गया है। डॉ. शास्त्री ने अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर गौशालाओं में छप्पन भोग जैसे कार्यक्रम कर सेवा और पुण्य का लाभ लें। पर्यावरणविद् अशोक मेहता (इंदौर) और भामाशाह बाबूलाल कोठारी ने भी विभिन्न गौशालाओं में छप्पन भोग कराने की घोषणा की है। ट्रस्ट महासचिव सीमा जैन के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कमलेश चौधरी, वीरेंद्र जैन, बलवंत सिंह चौहान, सुशील डांगी, सुप्रिया खंडेलवाल, भारती कुकरेजा, रेनू सिरोया, भाग्यश्री गन्ना, मयूरी नागदा, पूर्णिमा मेहता, कौशल्या शर्मा, राजकुमारी नलवाया, लता औदिच्य, अनीता वैष्णव और अमित भास्कर सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हैं। रोटरी क्लब और महावीर इंटरनेशनल से जुड़े सदस्यों ने भी विभिन्न गौशालाओं में इस अभियान की जिम्मेदारी लेने का संकल्प जताया है। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन ने समाजसेवियों, दानदाताओं और आमजन से आगे आकर इस सेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
महाकाल गौशाला से शुरू होगा ‘छप्पन भोग’ अभियान—108 गौशालाओं में 50 हजार गौमाता के लिए सेवा संकल्प

Advertisements
