24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदर सिंह जी रंधावा का जन्मदिन रविवार को निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जन्मदिन समारोह का आयोजन डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा परिसर में आयोजित उदय खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर किया गया,जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने रंधावा जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल का भी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राइवल को मिल्क केक खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस अवसर पर कहा कि सुखविंदर सिंह जी रंधावा का नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी राजस्थान में और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को भी केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पुरण आंजना, छोटीसादड़ी उपप्रधान विक्रम आंजना, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading