Site icon 24 News Update

युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी, कार भी जब्त

Advertisements

24 News update उदयपुर। थाना कुराबड़ पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त गिरवा श्री सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रभुलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की।दिनांक 05.04.2025 को प्रार्थी गजेन्द्र पिता रूप लाल निवासी गणकोतलिया, बम्बोरा, कुराबड़ जिला उदयपुर ने सीएचसी कुराबड़ पर रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त की कार से उमरड़ा से भटेवर होते हुए अडिंडा, चोटिया माताजी मंदिर रोड पर पहुंचा। वहां एक बेलेनो और अर्टिगा कार में सवार 10-12 लोगों ने उसकी कार रुकवाई और उसका अपहरण कर कराकली ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उसे उथरदा दूध डेयरी के सामने सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित ने दो हमलावरों की पहचान शंकर पिता अमरा निवासी कराकली और सुरेश पिता प्रेमचन्द निवासी नीमच, थाना सराडा, जिला सलुम्बर के रूप में की। प्रार्थी का कहना है कि शंकर लाल की शराब आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई थी, जिसे लेकर उसे मुखबिरी करने का संदेह था।

इस रिपोर्ट के आधार पर थाना कुराबड़ में प्रकरण संख्या 75/2025 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी निगरानी और आसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुरेश पिता प्रेमचन्द को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

टीम प्रभारी और सदस्य:

  1. प्रभुलाल – थानाधिकारी, थाना कुराबड़
  2. राम लाल – सहायक उप निरीक्षक
  3. सुखदेव – सहायक उप निरीक्षक
  4. शांति लाल – हेड कांस्टेबल (505)
  5. भूराराम – कांस्टेबल (3108)
  6. मनोज कुमार – कांस्टेबल (3236)
  7. राजेन्द्र कुमार – कांस्टेबल (2997)

आगे की कार्रवाई:

प्रकरण में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version