24 News Updateउदयपुर/ पालीवाल ब्राह्मण समाज के होली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि समाज का सामान्य अर्थ लिया जाता है किसी मानव समूह से किन्तु यह केवल एक समूह नहीं है क्योंकि इसमें केवल ढांचा ही नहीं आत्मा भी बसती है। इसीलिए आदिकाल से वर्तमान क्षण तक समाज का महत्व बना हुआ है।समाज की मूल इकाई मानव है। अर्थात् हरेक इकाई या हर सदस्य ने मिलकर समाज का स्वरूप बनाया है । तो सबका इस पर अधिकार भी है और सबके कर्तव्य भी ।खराड़ी ने कहा कि मानव एक जीवंत इकाई है जो पहले चरण में परिवार के रूप में समूह में होता है तो दूसरे चरण में समाज के रूप में। वस्तुतः दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, यही अभिन्नता समाज को समन्वय से जोड़ती है, यह भी एक महत्वपूर्ण योग है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि समाज में रहने पर कई प्रकार की समताएं और समन्वयवादी सोच का प्रादुर्भाव एक सहज क्रिया है। कभी-कभी किसी एक व्यक्ति के विचार दूसरे व्यक्ति से मेल नहीं खाते हैं पर समाज के हित को ध्यान में रखकर वह असहमति को ज़्यादा तूल नहीं देता यही समन्वय-योग है ।समारोह में पेसिफिक समूह के चेयरमैन राहुल अग्रवाल , उद्योगपति व समाजसेवी चंद्रशेखर पालीवाल,पालीवाल समाज के राष्ट्रीय मंत्री मनोहर पालीवाल,उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, बडगांव एस. डी. एम. लतिका पालीवाल,सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट वरुण पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए ।समाज अध्यक्ष यशवन्त पालीवाल ने वार्षिक कार्यक्रमों का ब्यौरा रखते हुए कहा कि समाज आने वाले समय में न्यूनतम दर पर सरकार से भूमि क्रय कर उसमें समाज के लिए धर्मशाला , कौशल विकास केन्द्र, मेरा घर मेरा परिवार योजना , कोचिंग सेंटर प्रारम्भ करने की योजना है।इस अवसर पर महिला समिति मंत्री मधु पालीवाल द्वारा लिखित पुस्तक मधु की मधुर कहानियां पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।समारोह में समाज की महिलाओं व पुरुषों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई ।संचालन आर. सी. पुरोहित ने किया व अतिथियों का स्वागत गोविन्द पालीवाल, सुरेन्द्र पालीवाल, जसवंत पालीवाल सहित समिति सदस्यों ने किया ।समारोह में फील्ड क्लब के उपाध्यक्ष भूपेंद्र श्रीमाली , आर. एन. टी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, थल सेना से वीर चक्र प्राप्त दुर्गाशंकर पालीवाल,संजीव शर्मा मुख्य अभियंता उदयपुर विकास प्राधिकरण, रोशनलाल जैन, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।धन्यवाद महामंत्री सुरेन्द्र पालीवाल ने दिया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन आसींद में नेशनल हाईवे158 के 700 मीटर अधूरे निर्माण कार्य चालु कराने संभावित भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के संबंध में परियोजना निदेशक राकेश कुमार पर कार्रवाई तथा सम्पूर्ण परियोजना की उच्च स्तरीय जांच कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा