24 News Update उदयपुर। उदयपुर के ऐतिहासिक बदनोर की हवेली में स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 27वां भव्य छप्पन भोग महोत्सव और रामलीला का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंदिर मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में अधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। श्री मंशापूर्ण मित्र मण्डल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पोस्टर विमोचन के दौरान राजेश तोषनीवाल, भूपेश मेहता, प्रवीण वैरागी, सुनील झवर, नवीन धाबाई, विक्रम, भूपेंद्र और अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। कलेक्टर मेहता ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे शहर की धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। 6 दिनों तक बहेगी रामकथा की गंगामहोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में श्रीधाम वृंदावन (मथुरा) के स्वामी मुकेश चंद्र ठाकुर के सानिध्य में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 28 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से बदनोर की हवेली में आयोजित होगा। इसमें नारद मोह से लेकर सीता स्वयंवर और राम विवाह तक के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा। 2 अप्रैल को मुख्य महोत्सव और महाप्रसादीआयोजन समिति के अनुसार, मुख्य महोत्सव 02 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन होगा। दिन की शुरुआत सुबह 6:00 बजे महारुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद 10:30 बजे भव्य पाग महोत्सव व कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। शाम को भगवान को छप्पन भोग धराया जाएगा और भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था गुलाब बाग रोड स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायाम शाला में शाम 6:30 बजे से रखी गई है। मण्डल ने सभी धर्मप्रेमियों से इस महोत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न,श्रमिकों के कल्याण के लिए जारी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति करें जागरूक शहीद हेमू कालानी की 103वीं जयंती पर उमड़ा देशभक्ति का ज्वार, प्रतापनगर में भावभीनी श्रद्धांजलि