राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग – जुलाई में कराए जाएं सर्वे कार्य 24 News Update उदयपुर। राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि प्रवेश उत्सव हाउसहोल्ड सर्वे और उल्लास नवभारत साक्षरता सर्वे जैसे फील्ड कार्यों को वर्तमान समय में स्थगित कर जुलाई माह में आयोजित किया जाए।संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को विद्यालय परिक्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे के लिए भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम भरा खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है, वहीं बाड़मेर में पारा 46.6 डिग्री तक पहुँच गया है। ऐसे में हीटवेव की स्थिति में सर्वे कार्य कराना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा ने जानकारी दी कि माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से अलग-अलग आदेशों के तहत शिक्षकों को इन सर्वे कार्यों में लगाया गया है। लेकिन इस समय विद्यालयों में स्थानीय परीक्षाएँ, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत द्वितीय दक्षता मूल्यांकन, तथा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नामांकन कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं, जिससे कार्यभार और अधिक बढ़ गया है।संघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर किसी भी प्रकार का फील्ड वर्क करवाना नीतिगत रूप से गलत है। प्रदेश भर के शिक्षक इससे नाराज हैं और उन्होंने सरकार से मांग की है कि सर्वे कार्यों को तुरंत स्थगित कर जुलाई माह में पुनर्निर्धारित किया जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation युवा अध्येता असीम अग्रवाल को नवल किशोर स्मृति आलोचना सम्मान पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर से करीब 600 मीटर दूर हादसा, 12 दिन पहले भाई की हुई मौत