Site icon 24 News Update

टीएयू द्वारा आयोजित “द कैंसर क्वेस्ट – प्ले फॉर परपज”, विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में जागरूकता कार्यक्रम 4 फरवरी को

Advertisements

24 News Update उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में कैंसर जागरूकता को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम “द कैंसर क्वेस्ट – प्ले फॉर परपज़” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम टीएयू (टोबैको अवेयरनेस एंड एडिक्शन अंडरस्टैंडिंग) संस्था द्वारा 4 फरवरी को शाम 4 बजे से 7 बजे तक, द अर्बन स्क्वायर (थर्ड स्पेस), उदयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा लोगों को कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। टीएयू एक जागरूकता मंच है, जो स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को सरल, संवादात्मक और अनुभव आधारित तरीकों से आमजन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है। इस आयोजन का नेतृत्व टीएयू की संस्थापक डॉ. नताशा लालवानी, कंसल्टेंट ओरल कैंसर सर्जन, शाल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद कर रही हैं। वे कैंसर की शुरुआती पहचान, रोकथाम और जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके साथ टीएयू की सह-संस्थापक पल्लवी तोतलानी, टीम सदस्य डॉ. सुदेशना प्रभु एवं उपासना आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को पारंपरिक भाषणों से हटकर खेल, इंटरैक्टिव गतिविधियों और अनुभव आधारित सत्रों के रूप में तैयार किया गया है, ताकि युवा, परिवार और आम नागरिक आसानी से जुड़ सकें और कैंसर से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त कर सकें। इस आयोजन में अरज़ो सॉल्यूशंस, डीएनए वेलनेस, आयोटा डायग्नोस्टिक्स और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहयोगी संस्थाओं के रूप में भाग ले रहे हैं। ये संस्थाएँ आधुनिक तकनीक और स्क्रीनिंग के माध्यम से कैंसर की समय पर पहचान को बढ़ावा दे रही हैं। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” के अनुरूप यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि कैंसर की जानकारी केवल रोगियों के लिए नहीं, बल्कि हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी आवश्यक है सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन जागरूक रहने के लिए।

Exit mobile version