24 News Update उदयपुर। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि 29 सितम्बर को पूरा विश्व मानव के हार्ट को स्वस्थ रखने के लिये वर्ल्ड हार्ट डे मना रहा है। किन्तु बेजुबान पशु भी इस समय पुकार कर रहा हैं कि मेरे हार्ट का भी ख्याल रखे। डॉ. छंगाणी ने बताया कि गाय भैसों में एक रोग ट्रोमेटिक पेरिकार्डियटीस होता है है प्रायः एक माह में 2-3 पशु इस रोग से ग्रस्त पाए जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। इस रोग का प्रमुख कारण स्वच्छता का अभाव एवं पोलीथीन में लगी पिन है। स्वच्छता के अभाव में पशु को उपलब्ध कराये जाने सूखे चारे में कई बार कील, सुई या लोहे का तार आ जाता है। या पॉलीथीन में रखी वस्तु के खाने के प्रयास में उसमे लगी पिन पशु के शरीर में पहुंच जाती है जहाँ, पर वह रेटीकुलम को पार करती हुई पशु के हार्ट में पहुँच जाती है, एक्स रे कराने पर यह स्पष्ट नजर आती है उसकी सर्जरी करने के पश्चात भी पशु के बचने की सम्भावना बिल्कुल ही कम होती है। डॉ. छंगाणी ने पशुपालकों से आग्रह किया है कि वे पशुओं को स्वच्छ स्थान पर एवं आहार को अच्छी तरह से छान-बीन कर ही दें।
पशुओं के हार्ट का भी रखें ध्यान

Advertisements
