24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला, एक खेल’ की अवधारणा को साकार करते हुए उदयपुर में तैराकी प्रतिभा खोज आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित तरणताल परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रमोद सामर, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क गौरीकांत, विक्रम सिंह चंदेला, दिलीप सिंह चौहान, सांख्यिकी अधिकारी पुनीत शर्मा, कुंतल जोशी तथा प्रदीप रवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि जनजातीय अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत 7 से 12 मार्च तक जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर तैराकी प्रतियोगिताएं और प्रतिभा खोज अभियान आयोजित किया गया। इसमें बड़गांव, गिर्वा, गोगुन्दा, सायरा, देवला, झाड़ोल, फलासिया, कोटड़ा, नयागांव, खैरवाड़ा, ऋषभदेव, कुराबड़, मावली, भीण्डर, वल्लभनगर और उदयपुर शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 741 तैराकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 श्रेष्ठ तैराकों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 160 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया है। इनमें लगभग 100 खिलाड़ी जनजातीय क्षेत्रों से हैं।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों को तैराकी की उन्नत तकनीकों जैसे स्टार्ट, टर्न और फिनिश तकनीक, फिटनेस व सहनशक्ति विकास, स्पीड ट्रेनिंग तथा खेल अनुशासन, पोषण और खेल मनोविज्ञान से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, तैराकी किट, ट्रैक सूट, जूते और मोजे की व्यवस्था जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से की गई है।
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन तैराकी अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण सत्र, सैद्धांतिक कक्षाएं तथा फिटनेस और खेल कौशल विकास गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उद्घाटन समारोह का संचालन रणवीर सिंह राणावत ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading