Site icon 24 News Update

स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए, 450 छात्रों ने लिया लाभ

Advertisements



24 News Update शाहपुरा शहर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भीलवाड़ा के निर्देशानुसार आज स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय न्यायिक अधिकारी एसीजेएम शाहपुरा सीमा चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में युवाओं को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए।उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराना चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।शिविर के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें मजबूत पासवर्ड का उपयोग, ओटीपी किसी के साथ साझा न करना, और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग शामिल रहा।कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, एसीजेएम न्यायालय स्टाफ राहुल धाकड़, पीएलवी रीना देवी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस जागरूकता शिविर में लगभग 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version