24 News Update Udaipur. स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान की शुरुआत बोहरा गणेश मंदिर से स्वदेशी रथ को भगवा पताका लगा कर प्रस्थान किया गया ।
पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की गई सैन्य कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर के समय मित्र देशों ओर शत्रु देशों की पहचान होने के बाद, देश के कई शहरों में विदेशी सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं । इसी क्रम में उदयपुर शहर की जनता को स्वदेशी विदेशी सामग्री की पहचान करने और देश के प्रधानमंत्री के आह्वान अनुसार वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए स्वदेशी संदेश रथ चलाया जा रहा है ।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने बताया कि कोरोना काल में जिस तुर्की की सबसे पहले भारत ने सहायता की थी वहीं इस समय हमारे शत्रु देश के साथ खड़ा है । पाकिस्तान को हथियार और अन्य सैन्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है । ऐसे में जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैनिकों के जिम्मे नहीं है देश की जनता और व्यापारियों को भी यह देखना होगा कि हमारे घर में कौन-कौन सी विदेशी वस्तुएं हैं और उन्हें चुन चुन कर बाहर निकालना होगा ।
कोटडा माकड़ा देव धाम के संत स्वामी गुलाब दास महाराज ने बताया कि केवल विदेशी सामग्री का विरोध नहीं बल्कि उनके विचार, मान्यता को भी त्यागना होगा है । स्वभाषा, स्वभूषा, स्वभोजन यह हमारे आचरण में लाना होगा। स्थानीय महिला किरण तातेड ने भी अपने रसोई और घर से विदेशी वस्तुओं का त्याग करने का प्रण किया और जनता से भी इसका आह्वान किया।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक डॉ. सतीश कुमार आचार्य ने कहा कि मंच की ओर से यह गतिविधियां समय-समय पर जन जागरण के लिए चलाई जाती हैं । सरकार का कई अनुबंधों के कारण विदेशी सामान लेना मजबूरी हो सकती है मगर जनता यदि विदेशी सामान नहीं खरीदेगी तो हमारे शत्रु नहीं पलेंगे और इससे स्थानीय बाजार- स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ होगा।
मंच के विभाग संयोजक सोहनलाल शर्मा ने बताया कि यह रथ एक सप्ताह शहर के विभिन्न चौराहे, मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर चलेगा और लोगों को स्वदेशी वस्तु विदेशी वस्तु के पत्रक भी बांटे जाएंगे । जिससे यह जागरण का अभियान आगे बढ़ेगा।
मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख धीरज बोडा ने बताया कि सेना के साथ-साथ जनता को भी राष्ट्रवाद के लिए काम करना होगा । इसके लिए हमें मन से देशी जरूरत से स्वदेशी और मजबूरी में विदेशी का विकल्प चुनना होगा । शिक्षक नेता और मंच के कार्यकर्ता भेरुलाल तेली ने कहा कि यह अभियान जनता द्वारा चलाए जाने वाला, जनता के लिए, जनता के सहयोग का माध्यम बनेगा जो जनता की ही सुरक्षा करेगा ।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता डॉ. देवेंद्र साहू, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, राकेश पालीवाल, अधिवक्ता महेंद्र ओझा, विष्णु पालीवाल, शरद चौहान आदि उपस्थित रहे ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.