Site icon 24 News Update

गादोला विद्यालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा। गादोला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (GGUPS) गादोला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना के अंतर्गत अन्नपूर्णा कक्ष की स्वच्छता, कुक-कम-हेल्पर के कपड़ों एवं नाखूनों की सफाई, अन्न भंडारण की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता तथा बर्तनों की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पोषाहार से संबंधित सभी रिकॉर्ड की भी गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा और भोजन मंत्र के साथ बच्चों के बीच बैठकर भोजन का स्वाद एवं गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया। इसके अतिरिक्त, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के शैक्षिक स्तर की भी जांच की गई और शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह निरीक्षण विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा व पोषण के स्तर को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version