24 News Update नाथद्वारा, 12 जुलाई। पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता ने श्रीजी प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। न्यायाधीश मेहता शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां कुछ समय न्यू कॉटेज में विश्राम करने के बाद वे मोती महल दरवाजे से श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन कर आराधना की। दर्शन उपरांत वे श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे। वहां परंपरानुसार श्री कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उन्हें उपरना व रजाई ओढ़ाकर श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर मंदिर मंडल के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य व सचिव लीलाधर पुरोहित भी मौजूद रहे। इस दौरान न्यायाधीश मेहता के आगमन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल, पुलिस वृत्त निरीक्षक कमलेन्द्र सिंह सहित न्यायिक अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर अगवानी की। दर्शन पश्चात न्यायाधीश मेहता पुनः न्यू कॉटेज पहुंचे और वहां से अगली यात्रा के लिए प्रस्थान कर गए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.