24 News Updaet जयपुर/उदयपुर। राजस्थान के दो प्रमुख शहरों के बीच रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल को अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। 15 अप्रैल 2026 से यह ट्रेन रोजाना निर्धारित समय पर संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 20993 जयपुर से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20994 उदयपुर सिटी से दोपहर 3:05 बजे चलकर रात 10:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे बीच के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
रेलसेवा में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 2 थर्ड एसी, 2 एसी चेयरकार, 3 स्लीपर, 6 जनरल कोच के साथ एक-एक पावरकार और गार्ड डिब्बा शामिल रहेगा। रेलवे के इस फैसले से न केवल पर्यटन और व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी यह सेवा बड़ी सहूलियत साबित होगी।
जयपुर-उदयपुर रूट पर सुपरफास्ट की सौगात, 15 अप्रैल से रोजाना दौड़ेगी नई नियमित ट्रेन

Advertisements
