24 News update उदयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के परिवार में इन दिनों पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधु नीलिमा सुखाड़िया ने अपने देवर अरुण सुखाड़िया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर उदयपुर के भूपालपुरा थाने में दर्ज की गई है, जिसमें अरुण सुखाड़िया के अलावा उनके एक परिचित प्रवीण शर्मा को भी नामजद किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 329(3), 324(4), और 351(2) के अंतर्गत दर्ज हुआ है, जिनमें आपराधिक घुसपैठ, नुकसान पहुंचाने की मंशा और भयभीत करने जैसे आरोप शामिल हैं।नीलिमा सुखाड़िया का आरोप है कि दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनके लगभग 3958 वर्गफीट के प्लॉट पर 8 जून को अरुण सुखाड़िया जबरन पहुंचे और वहां बनी चारदीवारी को गिराने का प्रयास किया। एफआईआर में उल्लेख है कि जब नीलिमा ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो अरुण ने उनके साथ गालीगलौज की और आक्रामक व्यवहार किया।नीलिमा ने यह भी कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से अज्ञात फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें उन्हें दुर्गा नर्सरी स्थित निवास खाली करने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से सुरक्षा की मांग करते हुए अरुण सुखाड़िया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण सुखाड़िया के पुत्र दीपक सुखाड़िया ने मीडिया से कहा कि “नीलिमा सुखाड़िया जो कुछ करना चाहती थीं, वह उन्होंने विवेक सुखाड़िया (स्व. पति) के रहते ही कर लिया था। अब वे पिता के खिलाफ शिकायत कर रही हैं, जबकि मेरे पिता 75 वर्ष के हैं। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।”पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया का परिवार राजस्थान की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम रहा है। ऐसे में परिवार के भीतर संपत्ति विवाद का सार्वजनिक होना चर्चा का विषय बन गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1100 सूर्य नमस्कार महा अभियान का समापन, पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह आयोजित जनजातीय क्षेत्र की पंचायतों को यूडीए में शामिल करने का विरोध, विधायक ने मंत्री से की मुलाकात, नेताओं ने कहा-भूमाफिया पहाड़ों को काटकर, जंगल और चरनोट भूमि को खुर्द-बुर्द कर देंगे