24 News Update उदयपुर, 7 अप्रेल। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में संचालित कंप्यूटर वोकेशनल प्रशिक्षण कोर्स (बैच क्रमांक 29) का समापन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण की शुरुआत 4 जनवरी 2026 को हुई थी, जिसमें कुल 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बैच की विशेषता यह रही कि इसमें 15 दिव्यांगजन शामिल थे, जिनमें 14 दिव्यांग बालक एवं 1 दिव्यांग बालिका रही। साथ ही 6 विद्यार्थी बीपीएल वर्ग से थे, जिन्हें इस प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी ज्ञान और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। समापन अवसर पर बड़ी यूनिट हेड अनिल आचार्य ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान दिव्यांग एवं जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है, जिससे युवा अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, डिजिटल कौशल एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबोक एयरपोर्ट कटारिया से वसुंधरा राजे ने की मुलाकात मालकिटूस में 50 लाख के अस्पताल का शिलान्यास, 36 लाख की सड़क का उद्घाटन