24 News Update उदयपुर। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी एक बार फिर अपनी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विवादों में घिर गई है। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।छात्रों के अनुसार 18 मार्च को आयोजित लॉ तृतीय वर्ष की परीक्षा का प्रश्नपत्र इतना खराब प्रिंट हुआ कि कई सवाल पढ़ना तक मुश्किल हो गया। कहीं अक्षर पूरी तरह मिटे हुए थे तो कहीं शब्द इतने धुंधले कि समझ ही नहीं आए। परीक्षा हॉल में बैठे छात्र उत्तर लिखने के बजाय सवालों को समझने में ही उलझे रहे।प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय तक पहुंच गए और कार्यवाहक कुलपति बीपी सारस्वत का घेराव किया। छात्रों ने साफ कहा कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।यूनिवर्सिटी इकाई सचिव त्रिभुवन सिंह राठौड़ ने मांग उठाई कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उनका कहना था कि परीक्षा जैसे संवेदनशील काम में इस स्तर की लापरवाही सीधे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है।महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने भी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रश्नपत्र की गुणवत्ता बेहद खराब थी। सवालों की भाषा और प्रस्तुति इतनी उलझी हुई थी कि छात्रों का आत्मविश्वास तक प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के इस सबसे बड़े शिक्षा केंद्र में दूर-दराज से छात्र उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं उनके सपनों पर पानी फेर रही हैं। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में युवराज सिंह कमेरी, प्रवीण टाक, गौतम बंधु, कृष्णा जाखड़, हर्ष राजपुरोहित, विकास चौधरी, चिराग दायमा, चिराग दरवर, वीरेंद्र मेघवाल, पीयूष सिंह झाला, कुलदीप सिंह, चिराग तिवारी, भानु प्रताप, यश शाहू, करण रैगर, हेमेंद्र सिंह, मोहित सिंह और धीरज डांगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनमत मंच द्वारा राजस्थान दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित राजस्थान दिवस पर विशेष देवास परियोजना से पिछोला–फतहसागर में भरेगा पानी, 20 मार्च से जल अपवर्तन शुरू