24 News Update. उदयपुर | जिला अग्रणी बैंक की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी बैंकों की जमाएं, अग्रिम, साख जमा अनुपात तथा वार्षिक साख योजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
विभागीय प्रगति की समीक्षा
बैठक में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागीय वित्तीय योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बैंकों से संबंधित योजनाओं में सहयोग और आवेदकों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।
बैंकों को निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी योजनाओं में पात्र आवेदकों को समयबद्ध रूप से ऋण उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजनाओं का फायदा उठा सकें। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी गौरव कुमार, लीड बैंक अधिकारी संजय गुप्ता, नाबार्ड प्रबंधक नीरज कुमार सहित जिले में कार्यरत सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में बैंकों को सख्त निर्देश

Advertisements
