24 News Update उदयपुर। पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस गाइडिंग कर पर्यटकों को परेशान करने वालों के खिलाफ पर्यटन थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से कई आरोपियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम की धारा 13(1)(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2026 को होटल मान गली, रिलायंस मॉल के सामने और पेरागॉन गली सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस गाइडिंग कर कमीशन के लालच में पर्यटकों को गुमराह करने के आरोप में कई व्यक्तियों को पकड़ा गया। कार्रवाई में राहुल (27), निवासी विराट नगर सेक्टर-14, मांगीलाल (22), निवासी ओम बन्ना मंदिर दक्षिण विस्तार योजना, शंकर कुमार (26), निवासी बलीचा, दिलशाद अहमद शेख (43), निवासी खांजीपीर तथा प्रेमचंद (25), निवासी डागियों का मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सतपाल सिंह, केसरलाल, नारायण लाल, रीनू, रेखा और हरिराम को जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत गाइड की ही सेवाएं लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्कूल के पास धूम्रपान करते युवक पर कार्रवाई, धानमंडी पुलिस ने काटा चालान मनोहरलाल जोशी को पीएचडी