Advertisements
24 News Update उदयपुर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, उदयपुर में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार करते हुए अल्ट्रा-साउंड (युएसजी) की सुविधा प्रारंभ हो गई है। अल्ट्रा-साउंड की सुविधा शुरू होने से ईएसआई लाभार्थियों एवं उनके आश्रितों को विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इसी अस्पताल में ही लाभ मिलेगा तथा तथा उनको अनुबंधित अस्पतालों में आने जाने में परेशानी का सामना नहीं पड़ेगा।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.सी. मेघवाल ने बताया कि अल्ट्रा साउंड, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पी. डी. शर्मा करेंगे। साथ ही इस अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन की सुविधा भी गत नवंबर 2024 में शुरू हो चुकी है। इसके अतिरिक्त ईएसआई लाभार्थियों एवं उनके आश्रितों को पेथोलॉजी लैब में (खून) जांच की सुविधापैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रभात मेहता की देखरेख में सुचारु रुप से दी जा रही है।

