Site icon 24 News Update

सोमपुरा समाज क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। सोमपुरा समाज केंद्रीय परिषद के तत्वावधान में क्षेत्रीय परिषद सोमपुरा समाज सागवाड़ा द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 12 अप्रैल को समापन हुआ, जिसमें तलवाड़ा ए विजयी रही।
महिपाल खेल मैदान में सोमपुरा समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एस.पी.एल. 2026 के अंतिम दिन फाइनल मैच तलवाड़ा डूंगरपुर जूनियर एवं तलवाड़ा डूंगरपुर सीनियर के बीच खेला गया। एक मैत्री मैच भी खेला गया, जिसमें मानशंकर के नाबाद 80 रन के साथ टीम-ए विजयी रही।
मीडिया प्रभारी नरेंद्र ईश्वरलाल ने बताया कि पहले फाइनल मैच में तलवाड़ा सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। तलवाड़ा जूनियर ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए, जिसके जवाब में डूंगरपुर जूनियर ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए। तलवाड़ा जूनियर ने 5 रन से जीत दर्ज की। तलवाड़ा के बल्लेबाज सौरव ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए एवं 3 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच सौरव रहे।
दूसरा फाइनल मैच तलवाड़ा डूंगरपुर सीनियर के बीच खेला गया। तलवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में डूंगरपुर ने 4 विकेट खोकर 137 रन ही बना सके। तलवाड़ा सीनियर ने मैच 10 रन से जीत लिया। तलवाड़ा से पार्थ ने 40 और मयंक ने 39 रन की पारी खेली, जबकि डूंगरपुर से राहुल ने 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच पार्थ रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट मंजयराज डूंगरपुर रहे। टूर्नामेंट समापन समारोह में मोहन मेहता, राहुल मेहता, केंद्रीय परिषद अध्यक्ष ललित, उपाध्यक्ष सुरेश, महामंत्री मुकेश, खेल मंत्री मनीष मंचासिन मुख्य अतिथि रहे। सागवाड़ा समाज के पदाधिकारी संजय, पंकज, सुभाष, रोहित, हितेश, चिन्मय, बाबूलाल, डूंगरपुर समाज से कन्हैयालाल, प्रेमशंकर, मानशंकर, तलवाड़ा समाज से सुशील, प्रमोद, त्रिभुवन, ऋषभदेव समाज से करुण, गोपाल, महिला मंडल अध्यक्ष मधुबाला, गुलाबजी, मुकेश भावसार उपस्थित रहे। फाइनल मैच के विजेता एवं उपविजेता तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया एवं आयोजन में समय, पुरुषार्थ एवं धन देने वाले कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का उपरणा व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरिश्चंद्र, हेमंत, देवीलाल, अशोक, लालशंकर, लोकेश, गिरीश, कृष्णकांत, गोपाल, जयप्रकाश, कल्पेश एवं चारों गांव के समाजजन उपस्थित रहे। संचालन राहुल इंद्रदेव ने किया।

Exit mobile version