24 News Update जहाज़पुर. जहाज़पुर क्षेत्र में बीते तीन दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर विधायक गोपीचंद मीणा के खिलाफ हुई नारेबाजी ने सियासी हलकों के साथ-साथ आमजन का ध्यान खींचा है। शिक्षा से जुड़े मामलों को लेकर उपजे इन विरोध प्रदर्शनों से क्षेत्र में असंतोष की स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।
मंगलवार को अमरगढ़ पंचायत के काबरी गांव में राजकीय विद्यालय की संस्था प्रधान को बार-बार डेपुटेशन पर अन्यत्र नियुक्त किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गोपीचंद मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना था कि काबरी ग्राम पूर्ण रूप से भाजपा समर्थित है, इसके बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। आरोप लगाया गया कि विधायक मीणा द्वारा संस्था प्रधान को बार-बार डेपुटेशन पर भेजने की अनुशंसा की जाती रही, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
वहीं, इसके दो दिन बाद गुरुवार को बरोदा पंचायत के किशनपुरा नयागांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन को जर्जर घोषित कर सीज किए जाने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो विद्यालय संचालन के लिए अन्यत्र कोई समुचित व्यवस्था की गई और न ही जर्जर भवन की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विधायक मीणा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी को लेकर अब क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आगे विरोध और तेज हो सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading