24 News Update उदयपुर। शहर में रंगों के उत्साह के बीच आयोजित ‘सिंधी होली कप सीजन-4’ का समापन गुरुवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में हुए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
संगठन के शैलेश कटारिया ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में सपरा एंटरप्राइजेज और वर्जन 24 न्यूज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सपरा एंटरप्राइजेज ने 13 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भरत छाबड़ा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरा सेमीफाइनल डी गैजेट हब और शुभ लक्ष्मी मार्बल के बीच खेला गया, जहां शुभ लक्ष्मी मार्बल ने एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में नितिन नेभनानी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। फाइनल मुकाबला सपरा एंटरप्राइजेज और शुभ लक्ष्मी मार्बल के बीच खेला गया, जिसमें शुभ लक्ष्मी मार्बल ने दबदबा कायम रखते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते नितिन नेभनानी लगातार दूसरी बार ‘मैन ऑफ द मैच’ बने और पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।
संगठन के आशीष सिधवानी ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब गीत माटा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सुमित हीरानंदानी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पुनीत छाबड़ा और उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार हर्षित छाबड़ा को दिया गया। विजेता टीम शुभ लक्ष्मी मार्बल को 35,555 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता सपरा एंटरप्राइजेज को Cafe Amore की ओर से 15,555 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। संगठन के अमन असनानी ने बताया कि दर्शकों के लिए माई साइकिल वर्ल्ड, जय शंकर स्टोर, ओम प्रकाश एसोसिएट्स, रियो ऑप्टिक, कृष्णा मोबाइल और फ्रेंड्स मोबाइल की ओर से आकर्षक लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए। साइकिल लकी ड्रॉ के विजेता व्योम छाबड़ा रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पारस सिंघवी और पंकज बोराणा सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी विजय आहुजा, मुकेश खिलवानी, प्रकाश चंदानी, राजेश तलदार, कपिल नाचानी, संजय खतूरिया, भरत खत्री, दीपक लालवानी और अभिषेक कालरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading