उदयपुर। उदयपुर में भ्रष्टाचारियों ने भी नए एसपी के कार्यकाल में खाता खोल दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मांडवा थाने के SHO और एक कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर NDPS एक्ट के मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले मोटी रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट के केस में चार लोगों को बचाने के नाम पर 20 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। आरोप है कि SHO लगातार परिवादियों को धमका रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें भी केस में आरोपी बना दिया जाएगा। वैसे पुलिस पर एनडीपीएस के नाम पर लोगों को फंसाने के नामपरऔर अन्य तरीके से धमकाने के पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। इस पूरे ऑपरेशन को ACB के डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। ACB थानाधिकारी सोनू शेखावत के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप बिछाया और जैसे ही 8 लाख रुपए की रिश्वत ली जा रही थी, दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।परिवादियों की शिकायत के बाद ACB ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। लंबे समय से चल रही धमकी और दबाव से परेशान होकर परिवादियों ने आखिरकार ACB का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा हुआ। नोट—खबर लगातार अपडेट की जा रही है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नववर्ष शोभायात्रा कल: शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध उदयपुर में U-20 कुश्ती दंगल में उभरे भविष्य के चैंपियन