Advertisements
उदयपुर। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शिवसेना एवं चौहान गुड्स कार्गो के सदस्यों ने बुधवार को एक लावारिस शव का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। घटना सवीना थाना क्षेत्र की है, जहां थाना प्रभारी राजेश परमार की सूचना पर यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। शिवसेना संभाग अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि सवीना थाना पुलिस द्वारा अज्ञात पुरुष के लावारिश शव की सूचना मिलने पर तुरंत शिवसेना की एम्बुलेंस मोर्चरी के लिए भेजी गई। वहां से शव को अशोक नगर मोक्षधाम लाया गया, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस पुनीत कार्य में शिवसेना और चौहान गुड्स कार्गो टीम के सदस्य हिमांशु मेनारिया, प्रशांत तेली, चतर सिंह और लाल भाई का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर मनुष्य धर्म को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

