Site icon 24 News Update

कावड़ यात्रा का शक्तिनगर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा, सेगारी प्रसाद व भजनों के साथ शिवभक्तों का सम्मान

Advertisements

24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा का आज शक्तिनगर व्यापार मंडल एवं शिवभक्तों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, सेगारी प्रसाद वितरण, ठंडे जल की सेवा और मधुर भजनों के माध्यम से शिवभक्तों का अभिनंदन किया गया। व्यापार मंडल के महासचिव जितेन्द्र कालरा ने बताया कि शक्ति नगर स्थित लिबर्टी पेंट्स के बाहर कावड़ यात्रा का स्वागत आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर भक्तों के प्रति सेवा और सम्मान प्रकट किया।
सामूहिक सहभागिता से सफल हुआ आयोजन
स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में गोवर्धन राठौड़, सुनील कालरा, कैलाश राठौड़, अंबालाल मोची, ईश्वर, रवि मुंडिया, महिमा चुग, निखिल साहू, नरेंद्र मोची, राकेश, ओम खटिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में हर हर महादेव के जयघोषों से वातावरण शिवमय बना रहा। व्यापार मंडल की इस सहभागिता को राहगीर श्रद्धालुओं और भक्तों ने भी सराहा।

Exit mobile version