24 News Update उदयपुर। रेलवे की पटरियों पर चल रही तकनीकी हलचल का असर अब उदयपुर तक पहुंच गया है। जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट और रीशेड्यूल किया है। इसका सीधा असर उदयपुर से जुड़ी रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जयपुर मंडल के खैरथल–पड़ीसल और पड़ीसल–अलवर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 95 और 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से 9 और 10 मई 2026 को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उदयपुर आने-जाने वाली ट्रेन का बदला मार्गउदयपुर के यात्रियों के लिए सबसे अहम खबर यह है कि चंडीगढ़–उदयपुर सिटी (गाड़ी संख्या 20990) रेलसेवा 10 मई को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–अलवर–जयपुर–फुलेरा के बजाय परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा होकर संचालित होगी। इससे ट्रेन के समय और ठहराव पर भी असर पड़ सकता है। इन ट्रेनों का भी बदला रूट, जयपुर-अलवर सेक्शन प्रभावितरेलखंड पर काम के कारण कई प्रमुख ट्रेनों को जयपुर-अलवर मार्ग से हटाकर वैकल्पिक रूट पर चलाया जाएगा। इनमें भुज–बरेली, जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, बाड़मेर–जम्मूतवी, देहरादून–ओखा, पोरबंदर–दिल्ली सराय और जैसलमेर–काठगोदाम जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को रींगस, लोहारू और रतनगढ़ जैसे वैकल्पिक स्टेशनों से होकर गुजारा जाएगा। दो स्पेशल ट्रेनें आंशिक रद्दजयपुर–रेवाड़ी स्पेशल (09635) 10 मई को अलवर तक ही चलेगी, जबकि रेवाड़ी–जयपुर स्पेशल (09636) अलवर से ही संचालित होगी। यानी इन दोनों ट्रेनों का संचालन अलवर–रेवाड़ी खंड में पूरी तरह बंद रहेगा। कुछ ट्रेनें देरी से, कुछ रास्ते में रोकी जाएंगीरेलवे ने कुछ ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट (धीमी/रोककर) करने का निर्णय भी लिया है। दिल्ली सराय–जयपुर (12986) को 40 मिनट, अजमेर–नई दिल्ली शताब्दी (12016) को 15 मिनट और शकूरबस्ती–जैसलमेर (12249) को 30 मिनट तक रोका जाएगा। वहीं, मथुरा–भिवानी (14726) ट्रेन 3 घंटे 10 मिनट की देरी से और अजमेर–जम्मूतवी (12413) डेढ़ घंटे की देरी से अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होगी। यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाहरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। विशेषकर उदयपुर से आने-जाने वाले यात्रियों को मार्ग परिवर्तन और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध शराब पर वार: आबकारी विभाग का प्रदेशभर में एक्शन, हजारों लीटर वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त 500 CCTV, जंगल में दबिश और इनामी शिकंजा: सेलिब्रेशन मॉल चेन स्नैचिंग केस में फूफा-भतीजा गिरफ्तार