Site icon 24 News Update

सनसनीखेज खुलासा : लाखों खर्च कर जिस पत्नी को नर्सिंग करवाई, वो लिव-इन में चली गई, खर्चा मांगा तो कर दिया इनकार, पति ने कर दी लिव इन पार्टनर की हत्या

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने बताया कि 9 मार्च को हिरणमगरी थाना क्षेत्र में पानेरियो की मादड़ी में किराये से रहने वाले जिला डूंगरपुर निवासी जितेन्द्र मीणा पुत्र वजाराम मीणा उम्र 34 वर्ष जाति-मीणा निवासी गॉव डोगरा फला पाल गामड़ी पुलिस थाना सदर जिला-डूंगरपुर राज० के हत्याकाण्ड का पर्दाफाश हिरणमगरी थाना पुलिस के द्वारा किया जाकर मुख्य अभियुक्त नरसी मीणा को डूंगरपुर के जगलो से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 09.03.2025 को थाना हिरणमगरी पर रीना मीणा ने रिपोर्ट पेश की कि पडोस वाले रुम मे जितेन्द्र मीणा व डिंपल मीणा नाम किराये पे रहते है तथा यह दोनों नर्सिंगकर्मी हैं। दोनों ही सुबह हॉस्पीटल जाते हैं तथा शाम को आते है। करीब 5-6 महीने पहले डिपंल ने उसे बताया था कि उसने व जितेन्द्र मीणा ने भाग कर शादी की है। करीबन 11 ए.एम पर हमारे पास वाले रुम जिसमें जितेन्द्र एव डिम्पल रहते हैं वहां से जोर जोर से आवाज आयी जिस पर उसने व ननंद पूजा ने गेट खोला तो एक आदमी को जितेन्द्र के रुम से भागते हुये देखा तथा उसके पीछे डिम्पल भी भाग रही थी डिम्पल के कपडों पर भी खून लगा हुआ था। फिर जितेन्द्र के रुम को देखा तो जितेन्द्र खून से लथपथ नीचे पडा हुआ था तथा रुम में खून पडा था तथा जितेन्द्र के शरीर के पास एक चाकू पडा था।
प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भरत योगी पु.नि. थानाधिकारी थाना हिरणमगरी के द्वारा प्रारम्भ किया गया। दिन-दहाडे हुए इस हत्याकाण्ड को जिला पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया जाकर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व उदयपुर के निर्देशन भरत योगी पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना हिरणमगरी के नेतृत्य में थाने से दो टीम बनाई जाकर मुल्जिम की धरपकड हेतु निवास स्थान व अन्य सभावित स्थानो पर धरपकड़ शुरु की गई। चूंकि मृतक जितेन्द्र मीणा व आरोपी नरसी मीणा दोनो ही जिला डूंगरपुर के पास पास के गाँवों के रहने बाले होने से तथा दोनों पक्षो के मध्य अभियुक्त की पत्नी डिम्पल मीणा के सम्बंध में विवाद होने के कारण घटनाक्रम से सम्बधित तथ्यो का केन्द्र डूंगरपुर होने के कारण दोनों टीमों को डूंगरपुर व अहमदाबाद की तरफ रवाना किया गया।
डिटेन की कार्यवाही
पुलिस थाना हिरणमगरी की टीम के सदस्य बंसती लाल स.उ.नि. नंद किशोर कानि 2762 व श्री हेमेन्द्र कानि. 2769 की टीम को लीड मिली की वाछित अभियुक्त होली के पर्व पर अपने गाँव बोखला की तरफ आने वाला है जिस पर टीम के द्वारा गाँव बोखला के जगलों में अपना पडाव रखते हुए वन्य क्षेत्र से वाछित अभियुक्त नरसी मीणा को डिटेन किया गया। नरसी खराडी पुत्र बदा खराडी उम्र 45 वर्ष जाति-खराडी निवासी गॉव बोर पीपला बोखला पुलिस थाना बिछीवाडा जिला-डूंगरपुर
हत्याकांड की वजह
गिरफ्तार अभियुक्त नरसी खराडी की पूछताछ एवं अनुसंधान से उक्त हत्याकाण्ड का यह कारण सामने आया कि आरोपी नरसी मीणा ने अपनी पत्नी डिम्पल मीणा को अध्ययन करा नर्सिंग का कोर्स कराया था। डिम्पल मीणा नर्सिंग का कोर्स करने के बाद प्राईवेट हॉस्पीटल में नर्स का काम करने लगी। प्राईवेट हॉस्पीटल में नर्सिंग के कार्य के दौरान ही करीब 3 वर्ष पूर्व डिम्पल मीणा का मृतक जितेन्द्र मीणा से परिचय हुआ था। मृतक जितेन्द्र मीणा भी उसी हॉस्पीटल में नर्सिंगकर्मी का कार्य करता था। इसके बाद डिम्पल मीणा अपने पति नरसी मीणा से नाता तोड सहकर्मी जितेन्द्र मीणा के साथ लिव इन में रहने लग गई। इसी विवाद को लेकर पूर्व दोनों पक्षां के मध्य सामाजिक स्तर पर वार्ता भी हुई थी। डिम्पल मीणा के द्वारा पति नरसी मीणा के खिलाफ पुलिस थाना बिछीवाडा में रिपोर्ट भी दर्ज कराना ज्ञात आया। आरोपी नरसी मीणा मृतक जितेन्द्र मीणा से डिम्पल मीणा की पढ़ाई एवं नर्सिंग के कोर्स में खर्च हुए रुपयों की मांग कर रहा था तथा डिम्पल मीणा व जितेन्द्र मीणा दोनों आरोपी नरसी मीणा से छिप कर पानेरियों की मादडी में किराये से रह रहे थे। आरोपी नरसी मीणा ने अपने स्तर पर दोनों के रहने का किराये का कमरा का पता किया था एवं मृतक जितेन्द्र मीणा ने पढ़ाई में खर्च हुए रुपये देने से इनकार कर दिया था परन्तु आरोपी के द्वारा रुपयो की लगातार मांग की जा रही थी। घटना के दिन भी आरोपी नरसी मीणा रुपये की मांग करने मृतक जितेन्द्र मीणा के किराये के मकान पर पूर्व नियोजित साजिश के तहत धारदार छुर्रा लेकर गया एवं मृतक जितेन्द्र मीणा के रुपये नहीं देने पर जान से मारने के बारे में पूर्व से ही मन बना कर आया था। आरोपी के द्वारा जितेन्द्र मीणा से रुपयो की मांग की गई तो जितेन्द्र मीणा ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी जितेन्द्र मीणा ने अपने साथ लाये धारदार छुर्रे से मृतक जितेन्द्र मीणा की गर्दन, पेट व अन्य स्थान पर ताबडतोड वार कर दिया जिससे मृतक जितेन्द्र मीणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस टीमः-
1-श्री भरत योगी पु.नि. थानाधिकारी थाना हिरणमगरी उदयपुर
2-श्री करनाराम उ.नि. थाना हिरणमगरी उदयपुर
3.- श्री बसंती लाल स.उ.नि. थाना हिरणमगरी उदयपुर
4-श्री अरविन्द सिंह स.उ.नि. थाना हिरणमगरी उदयपुर
5.- श्री वसनाराम स.उ.नि. थाना हिरणमगरी उदयपुर
6.- श्री भगवती लाल हैड कानि 521 थाना हिरणमगरी उदयपुर
7.- श्री रामस्वरुप हैड कानि 1957 थाना हिरणमगरी उदयपुर
8.-श्री आनन्द सिंह कानि. 1729 थाना हिरणमगरी उदयपुर
9.- श्री नंद किशोर कानि. 2762 थाना हिरणमगरी उदयपुर
10.- श्री रामजी लाल कानि 1985 थाना हिरणमगरी उदयपुर
11.- श्री हेमेन्द्र पाटीदार कानि. 2769 थाना हिरणमगरी उदयपुर

Exit mobile version