Site icon 24 News Update

फुलिया कलां में सेन समाज ने धूमधाम से मनाई सेन जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

Advertisements

24 News Update शाहपुरा के फुलिया कलां में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज की 726वीं जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत फुलिया कलां गढ़ के चौक से भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई। शोभायात्रा में भक्तजन ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई नारायणी माता धाम मंदिर, धानेश्वर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान संत शिरोमणि सेन महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। नारायणी सेना तहसील अध्यक्ष भंवर लाल सेन ने बताया कि सेन महाराज ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी त्याग, अहिंसा और प्रेम का संदेश देकर समाज को सही दिशा दिखाई। उन्होंने समाजजनों से महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने और समाज को संगठित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें घनश्याम सेन, शंकर सेन, मुकेश सेन, टिंकू सेन, गोपाल सेन, दिनेश सेन, सांवर सेन, महावीर सेन, दीपक सेन, गोरधन सेन, राजेंद्र सेन, तेजमल सेन, राजू सेन, दुर्गा लाल सेन, विशाल सेन, सुरेश सेन, प्रहलाद सेन, चंद्र प्रकाश सेन, ओम प्रकाश सेन, महेश सेन, कुलदीप सेन, शिवराज सेन, रामप्रकाश सेन, सरवन सेन, देवराज सेन, कैलाश सेन, सत्यनारायण सेन सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

Exit mobile version