Site icon 24 News Update

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण व खेलों का आगाज

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के निर्देशानुसार क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिनांक 03 से 10 मार्च 2025 तक आयोजन करवाये जा रहे है। जिसमें महाराणा प्रताप खेलगाँव में जूडो / बाक्सिंग हॉल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओ के आत्मरक्षा के बारे में सुनीता भण्डारी बैडमिन्टन प्रशिक्षक द्वारा जानकारी दी। साथ ही महाराणा भूपाल स्टेडियम (गाँधी ग्राउण्ड) में अजीत कुमार जैन वालीबॉल प्रशिक्षक द्वारा महिलाओ की वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। डॉ. पालीवाल ने बताया की 8 मार्च 2025 को प्रात 6.30 बजे साईक्लिंग मैराथन देवाली छोर साईकिल स्टेण्ड से ओवरफलो फतहसागर पर आयोजित कि जायेगी एवं 9 मार्च 2025 को प्रातः 7.00 बजे योगा जिसका संचालन रीना पुरोहित द्वारा खेलगॉव में योगा के पश्चात पारम्परिक खेलो का आयोजन किया जायेगा। डॉ. पालीवाल द्वारा महिलाओ को खेलो के बारे में जानकारी के साथ प्रतिदिन आधा घण्टा फिटनेस के लिए कहा। साथ ही प्रतिज्ञा महिला को फिटनेश एवं स्वस्थ्य जीवन शैली, स्वास्थ्य, परिवार के सदस्यो, पडौसियो को फिट रहने हेतु प्रोत्साहित करने प्रतिज्ञा दिलवायी गयी। परिषद की महिला प्रशिक्षक उषा आचरज एवं अदिती रंकावत, बास्केटबाल प्रशिक्षक, आकाक्षा कानावत, नाजिया बानू शूटिंग प्रशिक्षक, कनिष्का चौहान हॉकी, नेहा कोदली वालीबॉल, भावना राठौड जूडो आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version