24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। उपखंड क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उस समय सामने आई, जब एसडीएम महेश गगोरिया ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थागत कमियां उजागर हुईं, जिस पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। सबसे पहले एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 का निरीक्षण किया, जहां पंजीकृत 22 बच्चों में से केवल 12 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने उपस्थिति बढ़ाने और अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र का भवन जर्जर अवस्था में पाया गया और बैठने की समुचित व्यवस्था का अभाव भी सामने आया। एसडीएम ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए संबंधित अधिकारियों को बुनियादी सुविधाएं सुधारने और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान बच्चों को नियमानुसार ‘मीठा दलिया’ वितरित किया जा रहा था। इसके बाद एसडीएम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूपालसागर का दौरा किया। विद्यालय परिसर में विशेषकर शौचालयों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेश गगोरिया ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा और पोषण से जुड़े संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि संसाधनों की कमी को शीघ्र दूर कर व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।इस औचक निरीक्षण ने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर मौजूद कमियों को उजागर किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दिए गए निर्देशों पर अमल कितनी तेजी से होता है और व्यवस्थाओं में कितना सुधार नजर आता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू कांकरवा में ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, दो दिन में 5 डीपी गायब