24 News Update भूपालसागर (अरविंद गर्ग)। भूपालसागर उपखंड में उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया ने मंगलवार को भूपालसागर एवं आकोला मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों के लिए छाया, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और बारदाने की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
एसडीएम गगोरिया ने मंडी सचिव (कपासन) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए भूपालसागर मंडी में फसल तुलाई के लिए स्थान की कमी को देखते हुए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए ठंडे पानी और पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपूर्व गौतम, सहायक कृषि अधिकारी प्रभुलाल खटीक, एफसीआई प्रतिनिधि तथा संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया।
एसडीएम ने भूपालसागर व आकोला मंडी के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Advertisements
