Site icon 24 News Update

सविना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लायर संदीप कुमार गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले की सविना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी संदीप कुमार (25) पुत्र शेर सिंह, निवासी नाटास, थाना गुढा गोडजी, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व के पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी 2025 को प्रकरण संख्या 49/2025 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र डुल्हे सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरे कला, थाना सुखेर, को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में महेन्द्र सिंह ने हथियार संदीप कुमार से खरीदने की जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि संदीप कुमार पहले से ही थाना कोतवाली, जिला झुंझुनूं के प्रकरण संख्या 300/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में था। पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप कुमार के विरुद्ध पूर्व में चोरी, लूट आदि के करीब 10 मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
अजय सिंह राव, थानाधिकारी सविना
लाल सिंह राव, उपनिरीक्षक
प्रीतम सिंह, उपनिरीक्षक
किशोर, कानि. 3102
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version