Site icon 24 News Update

उदयपुर में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलसैलाब, तीतरड़ी में फंसी गाड़ियां – जनप्रतिनिधियों  ने जताई नाराज़गी

Advertisements


प्रशासन की अनदेखी से हर साल बिगड़ते हैं हालात, आमजन बेहाल

उदयपुर। जिले में रविवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सलूंबर मेगा हाईवे पर तीतरड़ी क्षेत्र में अम्बा माता घाटी के पास सोमवार सुबह भारी जलभराव हो गया, जिससे सड़कें नदी में तब्दील हो गईं और वाहन फंस गए।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोपहिया, चारपहिया वाहन चालक पानी में फंसते नजर आए। कई गाड़ियों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। एक जगह कार खराब हो गई, जिसे स्थानीय लोग bonnet खोलकर सुधारते दिखे।

इस गंभीर स्थिति पर ज़िला परिषद सदस्य खयाली लाल सुहालका ने नाराज़गी जताते हुए कहा – “प्रशासन की लापरवाही के चलते पिछले कई वर्षों से आमजन बारिश के समय परेशान रहता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर साल यह स्थिति बनती है, मगर समाधान के नाम पर कुछ नहीं किया जाता।”

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर बारिश में यही हाल होता है, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सड़कें डूब जाती हैं।

जनता ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हालातों से निजात मिल सके।

Exit mobile version