Site icon 24 News Update

सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का लोकार्पण, वन्यजीव संरक्षण को भी मजबूती

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अरावली की पहाड़ियों में बसे सज्जनगढ़ क्षेत्र ने इको-पर्यटन के नक्शे पर एक और मजबूत कदम रख दिया है। वर्षों से प्रतीक्षित सज्जनगढ़ लायन सफारी और रेप्टाइल पार्क का लोकार्पण रविवार को भव्य आयोजन में किया गया। कार्यक्रम में गुलाबचंद कटारिया, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने दोनों परियोजनाओं का औपचारिक उद्घाटन किया। सज्जनगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में स्थापित किए गए वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी लोकार्पण किया गया। यह केंद्र घायल, बीमार और संकटग्रस्त वन्यजीवों के उपचार व पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगा। लोकार्पण समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर नमित मेहता, समाजसेवी रविंद्र श्रीमाली, गोविंद सिंह टांक सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version