24 News Update उदयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवसंवत्सर उत्सव के तहत मंगलवार 18 मार्च को शहर में भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि रैली सायं 3 बजे रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सब सिटी सेंटर पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि रैली महाकाल मंदिर से शुरू होकर चेतक सर्कल, पंचवटी, सुखाड़िया सर्कल, फतहपुरा, आर.के. सर्कल, भुवाणा बायपास, सुखेर चौराहा, मीरा नगर 100 फीट रोड, मेवाड़ सर्कल, आयड़ पुलिया, विवेकानंद चौराहा, ठोकर चौराहा, एफसीआई गोदाम, अटल सभागार, नारायण सेवा संस्थान, जड़ाव नर्सरी और हाड़ी रानी चौराहा होते हुए सवीना मार्ग से सब सिटी सेंटर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने वाले वाहनों का प्रवेश फतहसागर के देवाली छोर से नीमचमाता पुलिया की ओर से रहेगा, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। संतों का संगम, शोभायात्रा को भव्य बनाने पर मंथननववर्ष आयोजन की तैयारियों के तहत संत-महात्माओं का संगम भी आयोजित किया गया, जिसमें शोभायात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। संतों ने सुझाव दिया कि शोभायात्रा में सनातन संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखे, इसके लिए धर्मग्रंथों को अग्रभाग में रखा जाए और सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।बैठक में मुख्य वक्ता धनराज ने संतों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने आश्रमों में नववर्ष को लेकर बैठकें आयोजित करें और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शोभायात्रा से जोड़ें।संतों ने भी आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर समाज को जागरूक कर इस आयोजन को भव्य बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली एवं आगामी शोभायात्रा में भाग लेकर भारतीय नववर्ष के स्वागत में अपनी सहभागिता निभाएं और “पंच परिवर्तन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट, अवैध शराब जब्त ईंधन संकट और गैस महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश — डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल—रघुवीर सिंह मीणा