24 News Update कोटा। अजमेर से जबलपुर जा रही दयोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में सांप होने की सूचना ने रविवार शाम यात्रियों को दहशत में डाल दिया। ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्री करीब दो घंटे तक डर के साये में सफर करते रहे। आखिरकार जब ट्रेन कोटा स्टेशन पहुंची तो जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया—कोच में कोई असली सांप नहीं, बल्कि एक बच्चे का रबर का नकली सांप था। शाम से फैली अफवाह, ट्रेन में मचा हड़कंपजानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे दयोदय एक्सप्रेस के एसी कोच में एक यात्री की नजर सीट के नीचे पड़ी सांप जैसी आकृति पर पड़ी। उसे असली सांप समझकर यात्री ने शोर मचा दिया। देखते ही देखते पूरे कोच में हड़कंप मच गया। डर के कारण यात्री अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर खड़े हो गए। कोटा स्टेशन पर बुलाया गया स्नेक कैचरट्रेन के कोटा पहुंचने से पहले ही रेलवे प्रशासन को सूचना दे दी गई। रात करीब 10 बजे दयोदय एक्सप्रेस के कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचते ही स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान आरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। एसी कोच 1 और 2 में सर्च ऑपरेशनट्रेन के रुकते ही एसी कोच-1 और एसी कोच-2 में सघन तलाशी ली गई। करीब 10 मिनट तक सीटों के नीचे, बर्थ और कोच के कोनों की जांच की गई, लेकिन कोई सांप नहीं मिला। यात्रियों से पूछताछ के दौरान मामला साफ हुआ। बच्चे का खिलौना निकला ‘सांप’तलाशी के दौरान पता चला कि एक बच्चे के पास करीब डेढ़ फीट लंबा रबर का सांप था। बच्चे के परिजनों ने बताया कि खेलते समय वह उसके हाथ से छूटकर सीट के नीचे गिर गया था। किसी यात्री ने उसे असली सांप समझ लिया और हल्ला मचा दिया, जिससे अफवाह फैल गई। पहले भी हुई तलाश, फिर रवाना हुई ट्रेनस्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर से कोटा के बीच गश्त कर रहे आरपीएफ जवान भी कोच में सांप की तलाश कर चुके थे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच की भी व्यवस्था रखी गई थी। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद कि ट्रेन में कोई सांप नहीं है, दयोदय एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुएं में गिरे भालू का रेस्क्यू बना आफत: जंगल की ओर भागते हुए महिला पर कर दिया हमला न्याय आपके द्वार” अभियान के तहत न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता मे एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान द्वारा अधिवक्ताओ के साथ बैठक का आयोजन