24 news Update सलूंबर। जलझूलनी एकादशी की शोभायात्रा के दौरान नगर में बिजली और सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अंधेरे में शोभायात्रा निकाली गई, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश रहा। इस अव्यवस्था पर सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने विभाग से कड़े सवाल उठाए।
विधायक की आपत्ति के बाद अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता कुशल जैन का तबादला सलूंबर शहर से खेराड़ और संदीप मीणा का तबादला खेराड़ से सलूंबर शहर कर दिया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए।
भाजपा पदाधिकारियों का विरोध
भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से ही यह अव्यवस्था हुई। उन्होंने मांग की कि केवल तबादले से काम नहीं चलेगा, दोषियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि नगर के लिए गए GSS व अन्य योजनाओं के तहत करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आता।
इस मौके पर भाजपा नेता संजय चाष्टा,अखिलेश बाहेती ,कपिल लड़ा ,गिरीश पटेल ,मगन सुथार ,दिलीप खटीक ,जितेंद्र रूपावत,प्रतीक वैष्णव ,मुकेश सेवक,महेश टेलर, सौरभ कोठारी ,दुष्यंत भट्ट ,अमृत प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.