1 से 3 मार्च तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां
24 News Update अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र-प्रथम (सामान्य ज्ञान) एवं प्रश्न पत्र-द्वितीय (लाइब्रेरी साइंस) की मॉडल उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तर कुंजियों पर आपत्ति है, तो वे 1 से 3 मार्च 2025 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु:
✔️ आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम में ही दर्ज करनी होंगी।
✔️ प्रमाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के संदर्भ सहित आपत्तियां दर्ज करना अनिवार्य है।
✔️ अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति की आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
- प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।
- अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल के पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है।
- शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
तकनीकी समस्या होने पर संपर्क करें
यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी कठिनाई होती है, तो वे recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं या निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9352323625, 7340557555
➡️ अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.