24 News update उदयपुर. भारती नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 पर आयोजित तीन समारोह में हर वर्ग की भागीदारी हो को लेकर विवेकानंद नगर की बैठक बोहरा गणेश मंदिर परिसर में आयोजित की गई। तीन दिवसीय समारोह को लेकर बस्ती तक कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारिया दी गई। बैठक में वाहन रेली सहप्रमुख हर्ष ओड़, शंकर लोढ़ा, एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा, शरद चौहान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिवसीय समारोह के पोस्टर एवं बेनर का विमोचन किया गया। वाहन रेली सहप्रमुख हर्ष ने बताया कि नववर्ष समारोह से पूर्व हर बस्ती में घर पर केसरिया पताका एवं पोस्टर लगाने का आग्रह किया गया। कार्यकर्ता अपने नाम का पोस्टर भी गली, मोहल्ले एवं चौराये पर लगवा सकते है। शरद चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह का आगाज आगामी 28 मार्च को प्रातः 7.30 बजे बोहरा गणेश मंदिर, सिक्ख कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा, ठक्कर बाबा कॉलोनी स्थित रामदेव मंदिर, सेक्टर 04 जैन मंदिर, एकलव्य कॉलोनी स्थित खेड़ादेवी मंदिर में कार्यकर्ताओं द्वारा शंखनाद एवं घोषवादन के साथ किया जायेगा। स्थानीय प्रतिभा को आमजन तक जाने के उद्देश्य से सायं 06 बजे नगर निगम प्रागण में स्थानीय प्रतिभा प्रकटीकरण का आयोजन किया जायेगा जिसमें शहर के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा भारतीय सनातन मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्ततियॉ दी जायेगी।विशाल भगवा युवा वाहन रैली 29 मार्च कोरेली सहप्रमुख हर्ष ओड़ ने बताया कि शनिवार को सायं 04 बजे 11 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की विशाल भगवा युवा वाहन रैली निकाली जायेगी। प्रत्येक नगर को ग्यारह सौ कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक नगर के आगे एक डीजे चलेगा। युवा सफेद वस्त्र में भगवा साफा पहने तथा पिछे बैठे कार्यकर्ता के साथ में एक निर्धारित दंड लिये रेली में शरीक होंगे। रेली फतह स्कुल से प्रांरभ होगी जो सुरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, चेटक सर्कल, लोककला मंडल, , मीरा कन्या महाविद्यालय, कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल, शक्ति नगर होते हुए पुनः टाउन हॉल में सम्पन्न होगी। जहॉ कार्यकर्ताओं को पीठाधीश बेणेश्वरधाम के प.पू. गुरूवर 1008 श्री अच्युतानंद जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।शोभायात्रा एवं भव्य भजन संख्यॉ 30 मार्च कोपालक शंकर लोढ़ा ने बताया कि नववर्ष रविवार को दोपहर 03 बजे गांधी ग्राउण्ड से विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। रेली में 11 हजार महिलाएॅ मंगल कलश लेकर चलेगी। रेली में शहर के सभी समाजों की झाकिया भी रहेगी। पूरे रास्ते शहर के समाजिक, धार्मिक एवं राजनेतिक कार्यकर्ताओं की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा दोपहर 03 बजे गांधी गाउण्ड से प्रारंभ होगी जो हाथीपोल, देहलीगेट, बापू बाजार, सुरजपोल होते हुए टाउन हॉल प्रांगण में सम्पन्न होगी।विशाल भजन संध्यॉनगर संयोजक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने बताया कि रेली समाप्ति पर पीठाधीश श्री गोपाल पुरूषोतम आश्रम बड़ी सादड़ी के श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी सुदर्शनाचार्य जी महाराज, मांकडादेव धाम झाडोल के प.पू. ब्रहमचारी श्री गुरू जी गुलाब दास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। सायं 07 बजे नगर निगम प्रारंण में विशाल भजन संध्यॉ का आयेजन किया जायेगा जिसमें ख्यातनाम भजन गायक प्रकाश माली भजनों की प्रस्तुतियॉ देंगे।बैठक में महेश भावसार, किरण तातेड, एडवोकेट उमेश नागदा, गणेश पालीवाल, राकेश पालीवाल, जितेन्द्र जैन, रेखा चौधरी, सुमित्रा जोशी, लज्जा रामेजा ने समारोह को ओर अधिक भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव दिये।उक्त जानकारी नगर मिडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने दी। तीन दिवसीय नववर्ष समारोह की प्रमुख गतिविधियाँ तिथिकार्यक्रमस्थानविशेषताएँ28 मार्चशंखनाद एवं घोषवादन से नववर्ष समारोह का शुभारंभबोहरा गणेश मंदिर, सिक्ख कॉलोनी गुरुद्वारा, ठक्कर बाबा कॉलोनी रामदेव मंदिर, सेक्टर 04 जैन मंदिर, एकलव्य कॉलोनी खेड़ादेवी मंदिरकार्यकर्ताओं द्वारा शंखनाद एवं घोषवादन28 मार्चस्थानीय प्रतिभा प्रकटीकरणनगर निगम प्रांगणशहर के प्रतिभावान कलाकारों द्वारा भारतीय सनातन मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ29 मार्चविशाल भगवा युवा वाहन रैलीफतह स्कूल से शुरू होकर टाउन हॉल में समाप्त11 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी, ग्यारह सौ कार्यकर्ता प्रति नगर, भगवा साफा एवं दंड के साथ रैली30 मार्चविशाल शोभायात्रागांधी ग्राउंड से टाउन हॉल तक11 हजार महिलाएँ मंगल कलश के साथ, विभिन्न समाजों की झांकियाँ, जलपान व्यवस्था30 मार्चविशाल भजन संध्यानगर निगम प्रांगणप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली की प्रस्तुति, संतों का सान्निध्य अन्य प्रमुख बिंदु: पोस्टर विमोचन: समारोह के पोस्टर एवं बैनर का विमोचन किया गया। केसरिया पताका एवं पोस्टर: प्रत्येक घर में लगाने का आग्रह किया गया। विशेष अतिथि: पीठाधीश बेणेश्वरधाम के प.पू. गुरु अच्युतानंद जी महाराज एवं अन्य संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। बैठक में सुझाव: विभिन्न कार्यकर्ताओं ने समारोह को अधिक भव्य बनाने के सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में बैंकिंग एवं व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में एक देश-एक चुनाव के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव विषय पर परिचर्चा आयोजित नववर्ष शोभायात्रा में शहर के कोने-कोने से कलश के साथ शामिल होंगी मातृशक्ति