Site icon 24 News Update

होली पर घर पहुंचना होगा आसान: आगराकैंट–असारवा स्पेशल ट्रेन चलेगी हफ्ते में 5 दिन, उदयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

Advertisements

24 News Update जयपुर/उदयपुर। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए आगराकैंट–असारवा–आगराकैंट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है, जो सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए खास राहत लेकर आएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस वर्ष होली के दौरान पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल रेल सेवाएं चलाई जा रही हैं। अब तक रेलवे द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई किया जा चुका है, जबकि अन्य स्पेशल सेवाएं चरणबद्ध तरीके से घोषित की जा रही हैं।
आगराकैंट–असारवा स्पेशल का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01919 आगराकैंट–असारवा स्पेशल
दिनांक 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक (कुल 21 ट्रिप)
प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
आगराकैंट से प्रस्थान: 18.10 बजे
असारवा आगमन: अगले दिन 11.10 बजे
गाड़ी संख्या 01920 असारवा–आगराकैंट स्पेशल
दिनांक 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक (कुल 21 ट्रिप)
प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार
असारवा से प्रस्थान: 14.50 बजे
आगराकैंट आगमन: अगले दिन 07.45 बजे
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड और हिम्मतनगर।
कोच संरचना
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें—
02 थर्ड एसी
10 स्लीपर कोच
09 साधारण कोच
02 गार्ड डिब्बे
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के अपने गृह जिलों की ओर जाने की संभावना को देखते हुए यह रेलसेवा चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

Exit mobile version