24 News Udpate उदयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ का पावन पर्व शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर राममय हो उठा। श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे श्री रामायण नवाह्न पारायण पाठ का विधिवत समापन हुआ और 11:45 बजे मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी गई।महासचिव विजय आहुजा के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की मुख्य महाआरती आयोजित की गई। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। आरती के पश्चात कन्या पूजन एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हेमंत गखरेजा, रमेश तलदार, गुरमुख कस्तूरी, नरेंद्र खथूरिया, अशोक खथूरिया, सोनू तलरेजा, हरीश भाटिया, अमित, जय सपरा, रितेश तलदार सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एलएलबी एवं बीए एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन विश्व रंगमंच दिवस पर ‘परसाई का संसार’ नाटक का मंचन 27 मार्च को