Site icon 24 News Update

राजसमंद: कुंवारिया के पास काबरी महादेव मंदिर परिसर में बरगद का पेड़ गिरा, मंदिर सुरक्षित और जनहानि टली

Advertisements

24 News Update राजसमंद। कुंवारिया के पास काबरी महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार रात बड़ा हादसा टल गया। मंदिर परिसर में स्थित आवरी माता मंदिर के पास सालों पुराना भारी-भरकम बरगद का पेड़ अचानक गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से 2 सराय क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन रात के समय होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आवरी माताजी का मंदिर पूरी तरह सुरक्षित रहा।
प्रत्यक्षदर्शी किशनलाल कुमावत ने बताया कि बरगद का पेड़ काफी पुराना था और इसकी जड़ें पूरी तरह सड़-गल चुकी थीं। पास में एनीकट में पानी भरा होने से पेड़ का संतुलन बिगड़ा और यह रात में गिर गया।
घटना की सूचना मिलने पर सुबह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। समाज के लोग अब क्रेन की मदद से बरगद के पेड़ को हटाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि परिसर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।

Exit mobile version