24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित शिवाजी विश्वविद्यालय के राजमाता जीजाबाई कन्वेंशन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। इनमें 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ ही राजस्थान ने राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप का खिताब भी जीता।आयोजन सचिव विनोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर पुरुष वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में विकास धोबी ने स्वर्ण पदक जीत कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। वहीं, 120 किलोग्राम भार वर्ग में सांकेत चतुर्वेदी ने रजत और 66 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित सिंह जादौन ने कांस्य पदक हासिल किया।महिला वर्ग में भी राजस्थान की बेटियों ने दम दिखाया।सब जूनियर महिला वर्ग में 47 किग्रा में वेदिका झा और 63 किग्रा में सिद्धि कुमारी पांडे ने कांस्य पदक जीते। जूनियर महिला वर्ग में 84 किग्रा में ऐश्वर्या राय ने रजत पदक, 52 किग्रा में पूजा गुर्जर और69 किग्रा डेडलिफ्ट स्पर्धा में मिताली जैन ने स्वर्ण पदक हासिल किया, हालांकि ओवरऑल वह चौथे स्थान पर रहीं। जूनियर पुरुष वर्ग में 93 किग्रा भार वर्ग में उमेश कुमार बुनकर ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके अतिरिक्त, भूमि शर्मा (52 किग्रा), पूजा जावा (69 किग्रा जूनियर), और पियूष व्यास (120 किग्रा से अधिक) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, हालांकि वे पदक से चूक गए। टीम का मार्गदर्शन टीम मैनेजर एवं कोच सुमित कुमार ने किया।बधाई और शुभकामनाओं की बौछारराजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, आयोजन सचिव विनोद साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमारी यादव, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, गौरव साहू, कमलेश शर्मा सहित कई खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ में महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पुष्पांजलि और संगोष्ठी: ‘प्रताप’ बने राष्ट्रीय चेतना व मानवाधिकारों के प्रतीक लेकसिटी मॉल के पास ‘‘खड़खड़’’ सड़क पर हुआ डामरीकरण, समाधी की जमीन बता कर रोका हुआ था रास्ता, सुभाषनगर 200 फीट रोड अब हुई चकाचक